google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा थाना दुद्धी का आकस्मिक निरीक्षण, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। नवागत क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना दुद्धी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, बैरक, भोजनालय एवं थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही अपराध रजिस्टर, जीडी, आगंतुक रजिस्टर, बीट रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर उनके सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए गए।


क्षेत्राधिकारी द्वारा लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना-पत्रों एवं अन्य प्रचलित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा प्रभावी विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्रों के सुरक्षित संरक्षण तथा पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय ने उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें, नियमित गश्त एवं प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते रहें तथा आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए पुलिस की सकारात्मक छवि बनाए रखें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)