नोएडा न्यूज़ | Noida Latest News | Noida Authority Updates
नोएडा। सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने सोमवार को शहर की विभिन्न नागरिक समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) एवं विद्युत विभाग (Electricity Department Noida) से जुड़ी कई गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सोसाइटी के अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग ने बताया कि बैठक में शहर में बढ़ती समस्याओं—
पानी की समस्या (Noida Water Supply Issue)
कूड़ा निस्तारण समस्या (Noida Garbage Disposal Issue)
सड़कों पर आवारा गायों की समस्या (Stray Cattle Issue in Noida)
सीवेज की समस्या (Noida Sewage Problem)
स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याएँ (Smart Meter Issue Noida Electricity)
—को लेकर चिंतन किया गया।
उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि इन सभी मुद्दों को जल्द ही नोएडा प्राधिकरण और बिजली विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में लाने के लिए एक विस्तृत पत्र सौंपा जाएगा, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जा सके।
बैठक में मौजूद पदाधिकारी एवं सदस्य
बैठक में मुख्य रूप से लवकेश गोयल (मुख्य संयोजक),
अजय गुप्ता (महासचिव), सुधीर पोरवाल (सचिव), डॉ. प्रकाश जैन, मनोज गोयल, रमेश सिंघल, अवनीश भारद्वाज,
सत्यम शर्मा, आर.के. सिंगला, चार्टर्ड अकाउंटेंट आसाराम,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, पीयूष मोहन
आदि सदस्य उपस्थित रहे।



