google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में पेंडिंग विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु की गई समीक्षा

बढ़ौली चौराहा पर पीआरबी कर्मियों को किया गया ब्रीफ

समाज जागरण ब्यूरो।

सोनभद्र। आज की रात्रि को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा विवेचकों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध विवेचना सुनिश्चित की जाए तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए, जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

इसके उपरांत बढ़ौली चौराहा पर पहुंचकर क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पीआरबी के कर्मचारीगण को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में ब्रीफ किया गया। इस दौरान उन्हें डायल-112 सेवा के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई, आमजन के साथ शिष्ट व्यवहार, तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)