समाज जागरण ब्यूरो।
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही पर श्री सत्य साइ संस्थान एनसीएल सी आर के द्वारा गुरुवार को निशुल्क मदर इन चाइल्ड कैंप का आयोजन किया गया जिसमें आन काल 40 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया था जिसमें लगभग 12:00 बजे तक 13 लोगों उपस्थित होकर जांच पड़ताल करवा रहे थे।
प्राप्त जानकारी अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही में गुरुवार को निशुल्क मदर इन चाइल्ड यूको कैंप आयोजन में 13 लोगों का जांच श्री सत्य साइन संस्थान के चिकित्सक द्वारा किया जा रहा था। संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव ने बताया कि इस अस्पताल में मेरे संस्थान द्वारा लगभग सात बार कैंप का आयोजन किया गया है आज 13 लोगों की जांच की गई है जिसमें किशन 12 वर्ष पुत्र रामानंद निवासी कोहरौल रामगढ़ सोनभद्र के दिल में छेद होने की पुष्टि हुई है जिसका सीजर करने की सलाह दी गई है जो निशुल्क है उन्होंने बताया कि पहले कैंप के चार परिवार सफल ऑपरेशन आए हुए हैं जिनकी स्वास्थ्य परीक्षण की गई जो परिवार बिल्कुल स्वस्थ हैं। इस मौके पर डॉक्टर एम साईं गणेश, गौरव, अबीर कुमार, प्रतिमा, गुरुवर उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



