दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 15 जुलाई 2024 सोमवार को नबीनगर प्रखंड के गोगो गांव में काराकाट लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद राजाराम सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ठेंगो पंचायत के पूर्व मुखिया विजय पासवान ने किया जबकि संचालन रविंद्र पांडे द्वारा किया गया।कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सांसद को अंगवस्त्र और फूल माला और बुके देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्र को सांसद के अतिरिक्त अन्य लोगो द्वारा संबोधित किया गया।वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के प्रति पूरी निष्ठा के साथ सजग रहेंगे ।उन्होंने क्षेत्र के बिकास के लिए अहवाह्न किया कि आप सब सड़क पर आवाज उठाएं हम सदन मे आवाज बुलंद करेंगे। सासंद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आपका सांसद हमेंशा तैयार खड़ा है और भ्रष्टाचार बर्दास्त नही किया जायेगा।वही सभा में उपस्थित लोगों ने मांग पत्र सौपते हुए सोननगर बरवाडीह रेलमार्ग के कवला गांव के समीप रेलवे हॉल्ट स्टेशन का निर्माण कराने की मांग करते हुए कहा कि यह स्थल हॉल्ट निर्माण की सभी मानकों को पूरा करता है। हॉल्ट स्टेशन हो जाने से इस क्षेत्र के लोगो की आवागमन मे बड़ी सुविधा होगी। मांग पत्र मे उत्तर कोयल नहर के नाऊर उप बितरनी के त्रुटि को दूर करने की मांग किया है ताकि सिंचाई हो सके।साथ ही लोगों द्वारा नाऊर विद्युत सब स्टेशन से रजवारिया फिटर को अलग करने की मांग सांसद से किया है। मौके कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संतन सिंह,श्याम बिहारी सिंह,रामविलास यादव, जगन यादव,भोला यादव,सहित अन्य मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



