google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2024 से पुरस्कृत हुए बागपत के विपुल जैन

दिल्ली।

राष्ट्रीय गौरव और स्वाभिमान के पुरोधा, भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण और देश के विकास में अतुलनीय योगदान देने के लिए बागपत के वरिष्ठ पत्रकार, नेशनल अवार्डी, गोल्ड मेडलिस्ट एवं सुप्रसिद्ध सोशल वर्कर विपुल जैन को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2024 से पुरस्कृत किया गया।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के अटल सभागार में एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के सौजन्य से हुए कार्यक्रम में विपुल जैन को यह अवार्ड प्रदान किया गया। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर ओमकार गुप्ता ने बताया कि विपुल जैन को यह अवार्ड भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने, उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, समाजसेवा व राष्ट्रहित में किये जा रहे सराहनीय कार्यो के लिए दिया गया। विपुल जैन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरूजनों, शुभचिंतको व दोस्तों को दिया। इससे पहले विपुल जैन को द प्राईड ऑफ इंडिया अवार्ड, नेताजी सुभाष चंद्र बोस नोबेल पीस अवार्ड, प्राईड ऑफ भारत अवार्ड, राष्ट्रीय मानव गौरव अवार्ड, शाइनिंग स्टार ऑफ़ इंडिया अवार्ड, राज्य पुरस्कार यूपी, रॉयल आईकॉनिक अवार्ड, ताज-ए-यूपी अवार्ड, सामाजिक सद्भावना अवार्ड, यूपी रत्न अवार्ड, सोशल वर्कर अवॉर्ड, बागपत गौरव अवार्ड, स्वामी विवेकानन्द अवार्ड, युवा शक्ति अवार्ड, ग्रामीण प्रतिभा अवार्ड, बेस्ट पत्रकारिता अवार्ड, क्रांति चक्र अवार्ड आदि ढेरों अवार्डों से पुरस्कृत किया जा चुका है। कार्यक्रम में हाईकोर्ट इलाहाबाद के पूर्व न्यायमूर्ति राजेश चंद्र, केन्द्रीय गृह मंत्रालय डीओपीटी के एएसओ प्रतीश गर्ग, मेरठ विकास प्राधिकरण के ओएसडी रणजीत सिंह, माध्यमिक शिक्षा प्रकोष्ठ के मंडलीय महासचिव आनंद शर्मा, आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के पूर्व मंडल आयुक्त आरके भटनागर, मथुरा वृंदावन नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, सुप्रीम कोर्ट की प्रसिद्ध अधिवक्ता सुबुही खान सहित देश की जानी-मानी हस्तियां मौजूद रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)