दैनिक समाज जागरण
संजीव कुमार पाण्डेय
धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत चलना पंचायत स्थित धोप्सडा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के मोहम्मद इम्तियाज अंसारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में ग्रामीणों के सहयोग से धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार धोप्सडा गांव निवासी मोहम्मद इम्तियाज़ अंसारी अपने घर में ट्रेक्टर से मिट्टी गिरवा रहा था इसी बीच गांव के हीं मोहम्मद इरशाद ऊर्फ मुन्ना,मोहम्मद सिद्दीक अंसारी,नजमा खातून ने मिलकर लाठी डंटे से मारपीट करने लगा,तथा मारपीट कर घायल कर दीया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



