google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व शौचालय दिवस पर आयोजित हुआ स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

समाज जागरण

म्योरपुर/ सोनभद्र। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर आज बृहस्पतिवार को म्योरपुर कस्बे में स्थित बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में हिंडाल्को जनसेवा ट्रस्ट द्वारा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कठपुतली नाटक व लोक गीतों से उपस्थित छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं ग्रामीणों में स्वच्छ शौचालय के उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता और बीमारियों की रोकथाम के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम के दौरान आयोजनकर्ताओं ने लोगों को खुले में शौच से होने वाले संक्रमण, जलजनित बीमारियों और पर्यावरण प्रदूषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सुरक्षित पेयजल, हाथ धोने की आदत और सभी घरों में शौचालय निर्माण एवं नियमित उपयोग पर जोर दिया गया।

स्कूलों के बच्चों व उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे स्वयं स्वच्छता का पालन करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में लोगों से अपील की गई कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में सहयोग करें और स्वच्छ, स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। इस कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छता कार्यकर्ती कनकलता के देखरेख में सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर प्रधानाचार्य दयाशंकर विश्वकर्मा , ग्राम प्रधान म्योरपुर संगीता देवी, गणेश जायसवाल, सुबलाल सिंह, विनय सिंह, श्रवण कुमार, मनोज यादव, अनिरुद्ध मिश्रा, मंजू कुमारी, आयुषी जायसवाल , मंगला प्रसाद, एवं हिंडाल्को जनसेवा ट्रस्ट के अधिकारी समेत तमाम ग्रामीण व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)