मीरजापुर/विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के लूसा गांव में डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार 19 नवम्बर को राजगढ़ विकास खण्ड के कंपोजिट विद्यालय लूसा में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इण्डिया) और केन्वयू के सहयोग से स्कूल जागरूकता गतिविधि के तहत पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ के चिकित्सा प्रभारीभीडॉक्टर संतलाल अधीक्षक रहे और संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि शेखर पटेल ने किया। डायरिया के प्रति जागरूकता के लिए इस मौके पर बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमे रोटा वायरस,साफ एवं डायरिया होने के कारण, लक्षण, उपचार,साफ सफाई,ओआरएस, जिंक की महत्ता को समुदाय के द्वारा दर्शाया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता में क्रमशः अंकिता पाल प्रथम, रोहिणी द्वितीय, अभिनय तृतीय पुरुस्कार के साथ ही नुक्कड़ नाटक करने वाली छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों की स्वास्थ्य जाँच के साथ ही ओआरएस, जिंक,आयरन,कैल्शियम आदि का भी वितरण किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को डायरिया रोकथाम और प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। नुक्कड़ नाटक और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से डायरिया से बचाव के जरूरी संदेश दिए गए।
प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के माध्यम से छात्र छात्राओं को अच्छी जानकारी देते हुए विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पी एस आई इण्डिया के जिला कार्यक्रम प्रबंधक विष्णु प्रकाश मिश्रा ने बताया कि डायरिया नियंत्रण की दिशा में पी एस आई इण्डिया उत्तर प्रदेश के तेरह जनपदों में स्वास्थ्य विभाग को सहयोग कर रहा है जिसमें एक जनपद मिर्जापुर भी है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनीता देवी, पूनम सिंह,अजय कुमार, श्याम नारायण सिंह, साधना सिंह एवं एफ पी सी अर्चना मिश्रा ने सहयोग किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



