जीतने के बाद नहीं लौटे सांसद और विधायक
चुनाव के समय में उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए थे.
शाहजहांपुर 131 कटरा विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद, विधायक एक भी बार लौटकर नहीं आये, जो कि चुनाव के समय में उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए थे. अपने क्षेत्र का सांसद होने पर उन्हें लगा था कि अब इस गांव का विकास होगा परंतु विकास तो दूर सांसद ने गांव में लौट कर भी नहीं देखा. कीचड़ से जाने को मजबूर ग्राम पंचायत जरगवां एवं ग्राम पंचायत के गांव भटियां दर्जनों गांव हालात इन दिनों बेहद खराब हैं। जगह-जगह कीचड़, गंदगी और जलभराव ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। बारिश के दिनों में यह समस्या और विकराल हो जाती है। गलियों में भरे गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। बच्चे और बुजुर्ग गली से निकलते समय आए दिन गिरकर चोटिल हो जाते हैं। वहीं, गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। नाली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है और गलियों की मरम्मत न होने से गांव का रास्ता दलदल में बदल चुका है। यहां तक कि स्कूल जाने वाले बच्चे और बीमार लोगों को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही नालियों की सफाई और सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो बीमारियों का प्रकोप फैलना तय है। यह स्थिति सरकार की स्वच्छता योजनाओं की पोल खोल रही है और जिम्मेदार विभागों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



