google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला कारागार में स्वास्थ्य सुविधाओं का सीएमओ ने किया निरीक्षण

कुलदीप सिंह डायबिटीज से ग्रसित 50 बंदियों की होगी टीबी की जांच – सीएमओ

लखीमपुर खीरी।
जिला कारागार में मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण सुबह करीब 12 बजे किया गया, जिसमें जेल अधीक्षक व चिकित्सालय स्टाफ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं, नेबुलाइज़र, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर तथा दवाओं की उपलब्धता की सीएमओ द्वारा जानकारी ली गई। चिकित्साधिकारी ने बताया कि सभी आवश्यक दवाएं एवं उपकरण जेल चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

जेल में निरुद्ध कैदियों में 33 महिलाएं शामिल हैं। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि लगभग 50 बंदी डायबिटीज से ग्रस्ति हैं, इन सभी की टीवी की जांच के निर्देश सीएमओ द्वारा जिला क्षय रोग अधिकारी/डिप्टी सीएमओ और डॉ प्रमोद कुमार रावत को दिए हैं, साथ ही ईएनटी विशेषज्ञ द्वारा जेल में भ्रमण कर कैदियों की जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी कैदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों द्वारा दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा भी की गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी एड्स व टीबी संबंधी जांच जेल में निरुद्ध बंदियों की जा चुकी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)