समाज जागरण
राजगढ़ मीरजापुर/
स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत मीना मंच के संवर्धन हेतु सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभसंवर्धन हेतु सेल्फ एस्टीम की क्रियान्वयन हेतु विकासखंड राजगढ़ के बीआरसी पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन नई शिक्षा नीति के लक्ष्य को प्राप्त करने के साथ-साथ, बालिकाओं का विद्यालय में नामांकन उनकी उपस्थिति को सुनिश्चित करना रहा ।इसके साथ-साथ प्रगति के पंख ,अरमान मॉड्यूल के माध्यम से जीवन कौशल का विकास करने के उद्देश्य से किया गया। प्रशिक्षक नीतू यादव एवं स्वाती मौर्या ने कार्यशाला के प्रतिभागी शिक्षकों को मीना मंच के गठन, पावर एंजेल का चयन, पोक्सो एक्ट बाल संरक्षण, अरमान माड्यूल,केस स्टडी, तथा आधा फुल कॉमिक पुस्तकों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ-साथ टूल 10 पर चर्चा,वीरांगना पोर्टल ,महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और आत्मरक्षा से जुड़े मुद्दों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया ।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोर किशोरियों के जीवन कौशल का विकास ,उनकी रचनात्मक सोच ,तार्किक क्षमता का विकास,नेतृत्व क्षमता संवर्धन एवं उनके जीवन कौशल का विकास करना रहा। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार के द्वारा सभी शिक्षकों से कहा गया कि मीना मंच के इस कार्यक्रम से संबंधित सभी गतिविधियों को अपने विद्यालय में अवश्य कराए जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। बालिकाएं शिक्षा से वंचित न होने पाए, सभी का नामांकन हो, उनका ठहराव सुनिश्चित हो और वह बेहतर नागरिक बनकर समाज के निर्माण में अपना योगदान दे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



