कोल इंडिया लिमिटेड में 41 मेडिकल एक्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है. भर्ती नोटिफिकेशन यहां उपलब्ध है.
बीसीसीएल में नौकरी का सुनहरा अवसर. यदि आप योग्य हैं तो यह भर्ती आपके लिए है. कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) ने 41 मेडिकल एक्जीक्यूटिव के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर से पहले सभी उम्मीदवारों को आवेदन जमा करना होगा. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.coalindia.in पर जाकर या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से विस्तृत अधिसूचना (CIL recruitment 2022 notification) देख सकते हैं.
CIL recruitment 2022: इन पदों पर की जाएगी भर्ती
कोल इंडिया भर्ती 2022 अभियान 41 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 28 रिक्तियां सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट (E 4) / मेडिकल स्पेशलिस्ट (E 3) के पद के लिए हैं और 13 रिक्तियां सीनियर मेडिकल ऑफिसर (E 3) के पद के लिए हैं. आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



