दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर( बिहार) 2 दिसंबर 2023 नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र से एक छात्रा के लापता होने का मामला प्रकाश मे आया है। मामले मे छात्रा के परिजनों ने नरारी कला खुर्द थाना में अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव की हैं। परिजनों द्वारा बताया गया कि उनकी नाबालिग लड़की शुक्रवार को बारूण स्थित केशव सिंह महाविद्यालय में पढ़ाई को लेकर गई थी। लेकिन देर शाम तक वापास नहीं लौटी। इस दौरान अपने स्तर से उन्होंने काफी खोजबीन की। जबकि कहीं कोई पता नहीं चल पाया। आखिरकार थक हार कर उन्होंने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज करवाया हैं। थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



