google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में हरहुआ में तीज उत्सव का रंगारंग आयोजन सम्पन्न।

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
हरहुआ विकासखंड अंतर्गत राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में आशा यस ए-वन फाउंडेशन की ओर से तीज उत्सव का आयोजन किया गया। इस समारोह में महिलाओं ने नारी शक्ति, उसकी संवेदनशीलता और सामाजिक भूमिका को गीत, संगीत एवं अभिनय के माध्यम से भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुति किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई,इसके पश्चात संस्था की संस्थापक आशा देवी एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया और नारी जीवन के विविध पहलुओं एवं तीज जैसे सांस्कृतिक पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला।
उत्सव में हाउजी और तीज थीम पर आधारित रोचक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। नारी जीवन के विभिन्न चरणों – बचपन की निश्छलता, युवावस्था का उल्लास, प्रौढ़ावस्था की जिम्मेदारियां, और वृद्धावस्था की अनुभूतियां – को मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “एक सशक्त महिला न केवल परिवार, बल्कि संपूर्ण समाज को प्रगति की दिशा में ले जाती है। महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समुचित विकास का आधार है।”
इस अवसर पर सभी महिलाओं को साड़ी और श्रृंगार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। आशा देवी और सीमा सिंह ने “महिलाओं की गरिमा, आत्मबल और सांस्कृतिक पहचान का उत्सव” बताया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रेखा सिंह, साक्षी यादव, निशा देवी, मंजू सिंह, पूनम, स्नेहलता मंजू, प्रेमा देवी समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
धन्यवाद ज्ञापन निशा देवी ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)