google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सांसद प्रतिनिधि ने डीएमएफटी मद से स्वीकृत योजना के शिलान्यास पर लगाया गंभीर आरोप।

भुनेश्वर कुमार महातो , संवाददाता – समाज जागरण

बेरमो / डुमरी : सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञापित जारी कर उन्होंने जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से स्वीकृत योजना के शिलान्यास पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि स्थानीय गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी जी के नाम शिलापट बोर्ड पर अंकित है। परंतु इसकी सूचना माननीय सांसद महोदय को नहीं किया गया , ना किसी सांसद प्रतिनिधिओ को सूचना दी गई। आनन-फानन में सांसद महोदय को बिना जानकारी के शिलान्यास किया गया । जबकी योजना डीएमएफटी मद से स्वीकृत है। उन्होंने साफ शब्दो में लिखा है की शिलापट में माननीय विधायक का नाम ऊपर है और माननीय सांसद महोदय का नाम नीचे कर दिया गया है, जिससे माननीय सांसद महोदय का मान-सम्मान में अवहेलना कीया गया है व शिलान्यास कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का उलंघन किया गया है जो नियम के विरुद्ध है। वही सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने दूरभाष से जब इस विषय को लेकर कार्यपालक अभियंता, विशेष प्रमण्डल बोकारो से संपर्क किया तो उन्होंने बताया की इस काम का अभी अग्रीमेंट भी नहीं हुआ है और विभाग के सूचना दिए बिना शिलान्यास किया गया है,जो विभाग के नियम के विरुद्ध है। वही सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने इसकी जाँच कर संवेदक तथा कार्य एजेंसी पर उचित कार्यवाही करने की माँग बोकारो उपायुक्त से किया है। वही आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी रोष है। बता दे की बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड राजकीयकृत मध्य विद्यालय भेंडरा में डीएमएफटी फंड से बनने वाले छह कमरों के निर्माण का शिलान्यास गुरुवार को स्थानीय डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)