google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

देव में रामनवमी शोभा यात्रा के भव्य बनाने के लिए बैठक के साथ समिति का हुआ गठन

दैनिक समाज जागरण, वीरेंद्र यादव जिला संवाददात्ता

औरंगाबाद (बिहार) 16 मार्च 2023
औरंगाबाद जिला के भगवान भास्कर के नगरी देव नगर पंचायत में हर साल की तरह इस बार भी महावीर अखाड़ा समिति के द्वारा रामनवमी शोभायात्रा निकालने को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है, इस बार भी रामनवमी शोभा यात्रा देव में ऐतिहासिक हो इसके लिए एकजुटता के साथ समितियों का बैठकों का दौर शुरू हो गया है,
आगामी 30 मार्च को आयोजित की जाने वाली श्री रामनवमी शोभा यात्रा के सफल संचालन को लेकर नगर के राम भक्तों द्वारा बुधवार की शाम रामबचन चौधरी के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। किला के पीछे महावीर मंदिर के प्रांगण में आयोजित बैठक में शामिल होने प्रखंड के अलग अलग गांव के लोग पहुंचे। बैठक के दौरान शोभा यात्रा के मार्ग, प्रशासनिक स्वीकृति और अन्य तैयारियों के साथ ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को शोभायात्रा में शामिल कराने पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद लोगों ने सर्वसम्मति से भाजपा नेता आलोक कुमार सिंह को अध्यक्ष, सुधीर सिंह को सचिव, विशाल राज को कोषाध्यक्ष चुना गया। देव नगर पंचायत अध्यक्ष पिंटू साहिल, उपाध्यक्ष गोलू कुमार, नंदकिशोर सिंह ,राजकुमार सिंह, विश्वजीत राय, दिलीप राज आदि अन्य लोगों को भी समिति में शामिल किया गया है। रामनवमी शोभा यात्रा के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा कि यह शोभायात्रा प्रभु श्रीराम का काज है। इसकी सफलता और सार्थकता प्रभु के हाथों में ही है। आयोजन समिति तो उसका माध्यम मात्र है, इसमें समाज के लोग जुड़ कर अपने-अपने हिस्से का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं और करना भी चाहिए। सभी से आग्रह किया यह हम सभी का कर्तव्य है, भगवान राम के जन्मदिवस पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में भाग ले शोभा यात्रा को लेकर भव्य स्वरूप देना हमारा कर्तव्य है, उन्होंने हिंदुओं को जातिगत ना होकर एक होने की अपील की। महावीर अखाड़ा समिति के तत्‍ववधान में 30 मार्च 2023 को दोपहर दो बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर दयानंद कुमार, चंदन कुमार, सचिन कुमार ,अमृत कुमार वर्मा ,मोनू कुमार गुप्ता ,समाजसेवी नंदलाल कुमार, अनिल कुमार ,नीरज कुमार ,शत्रुघ्न चौधरी ,अभिषेक कुमार, रंजीत सिंह, सत्यम कुमार, रोशन कुमार, रोहित कुमार, प्रिंस कुमार, प्रकाश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)