- हड़ताली विद्युत कर्मियों ने प्रशासन को सौंपे सरकारी सिम कार्ड
सुनील बाजपेई
कानपुरः भरोसा देने के बाद भी अपनी 13 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किये जाने के विरोध में आज गुरुवार से शुरु हुए बिजली कर्मियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल का असर इस महानगर में दिखाई पड़ा। आज की इस हड़ताल के दौरान ही बिजली कर्मचारियों ने अपने सभी सरकारी सिम कार्ड जिला प्रशासन को वापस कर दिए |
इसके पहले कल मंगलवार को उन्होंने वहां मशाल जुलूस निकालकर भी मांगों के संदर्भ में सरकार को चेतावनी दी थी। इसके लिए विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा मशाल जुलूस केस्को मुख्यालय से बिजली घर चुन्नीगंज तक निकाला गया था, जिसमें बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी भी शामिल हुए थे।
कल भी विद्युत कर्मचारियों के संगठन बैठकों में हड़ताल की रणनीति बनाते रहे थे और आज गुरुवार को उन्होंने अपनी उन्हीं तैयारियों के तहत हड़ताल भी रखी। जिसमें तकरीबन 6 हजार से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।इस बीच कर्मचारी संगठनों ने बताया कि आज 16 मार्च से शुरु हड़ताल अगले 72 घंटों तक जारी रहेगी। जारी इस हड़ताल के दौरान बिजली कर्मचारी अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए लगातार हुंकार भरते भी नजर आये।
कर्मचारी नेता गौरव दिक्षित ने बताया की 200 केबी और उच्च विभव के सभी विद्युत उपकेंद्र एवं लाइनों का कार्य निजी क्षेत्रों को देने की प्रक्रिया चल रही है जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि निविदा और संविदा कर्मचारियों को तेलंगाना राजस्थान जैसे प्रांतों की तरह नियमित किया जाए। बिजली कर्मचारियों की शुरु हुई इस हड़ताल से पुलिस प्रशासन भी बहुत हलकान रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



