google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जल संरक्षण के लिए समुदाय ने बढ़ाए अपने हाथ

विजय तिवारी
उमरिया ।जनपद पंचायत करकेली के अंतर्गत ग्राम पंचायत घोघरी अंतर्गत घोघरी और बहरवाह के बीच से बहने वाली मछड़ार नदी में ग्राम घोघरी के लगभग 120 आदिवासियों ने श्रमदान करके 3 दिनों में 500 बोरियों का बोरी बंधान कार्य किया । साथ ही घाट में रास्ते का जीर्णोद्धार का काम किया है। मछड़ार नदी में बोरी बंधान से आसपास के गांव के मवेशियों को गर्मी के दिनों में भी पीने का पानी मिल सकेगा।


नदी से लगे हुए किसानों को भी सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा, जिससे लगभग 100 हेक्टेयर की सिंचाई हो सकेगी।


जेनिथ यूथ फाउंडेशन के सचिव वीरेंद्र गौतम ने बताया कि गूंज संस्था के सहयोग से संस्था द्वारा घोघरी गांव में 200, बारौदा में 200 परिवारों को निशुल्क किट का वितरण किया गया है, जिसमें कंबल गलीचा , चप्पल, गर्म कपड़े, दरी , चादर और घरेलू उपयोगी वस्तुएं हैं । जानकारी देते हुए आपने बताया कि शुरुआत में घोघरी ग्राम पंचायत अंतर्गत पांच गांव में जल संवर्द्धन कार्य, किचन गार्डन आदि के कार्य जन सहयोग और श्रमदान से हो रहे हैं । निकट भविष्य में करकेली ब्लाक के प्रत्येक गांव में संस्था के द्वारा क्लॉथ फॉर वर्क का काम प्रस्तावित है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)