उमरिया।मुख्यालय से सटे ग्राम चंदवार निवासी डेढ़ वर्षीय कुपोषित मासूम नैतिक बर्मन को कलेक्टर धरणेन्द्र जैन ने गोद लेकर उसके बेहतर स्वास्थ्य और पोषण की जिम्मेदारी ली है। इस मानवीय पहल के दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी दिव्या गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी विभागीय प्रमुख एक-एक कुपोषित बच्चे को गोद ले रहे हैं,ताकि सतत निगरानी में बच्चों को सुपोषित और स्वस्थ बनाया जा सके।
इससे पहले संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया, खनिज अधिकारी डॉ. विद्याकान्त तिवारी सहित कई अधिकारियों ने भी कुपोषित बच्चों की जिम्मेदारी संभाली है।कलेक्टर ने नैतिक बर्मन को एनआरसी में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं।महिला एवं बाल विकास विभाग ने परिजनों को मुनगा पाउडर, मल्टी विटामिन दवाइयां, गुड़ की चिक्की,चना, दलिया व लाई नियमित रूप से देने की सलाह दी है।यह अभियान कुपोषण के खिलाफ प्रशासन की संवेदनशील और प्रभावी पहल के रूप में सराहनीय है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



