google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कंपोजिट विद्यालय बरेमा में बच्चो को मिल रहा शिक्षा और संस्कार*

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।। जीवन में ज्ञान रूपी प्रकाश का होना अति आवश्यक है क्यों कि मानव को मानव बनने के लिए शिक्षा और संस्कार बहुत जरूरी होता हैं,और यह प्रकाश हमे शिक्षा के मंदिर रूपी स्कूल से ही मिल पाता हैं।आज हम जिले के सेवापुरी विकास खंड के ग्राम पंचायत बरेमा कंपोजिट विद्यालय के बदलते स्वरूप को देखा जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ साथ संस्कार की पाठशाला भी चलते देखा,बच्चो को स्मार्ट क्लास में पढ़ाई तो खेल मैदान में छात्र छात्राओं को खेलने की प्रकिया को बहुत करीब देख क्षेत्र के अभिभावक भी अपने बच्चों को इस विद्यालय में भेजने को मजबूर हो रहे। विद्यालय परिसर में स्वच्छ पेय जल और खेल मैदान होने से बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलने खुदने का मौका मिलता हैं।

विद्यालय में इस समय कुल नव शिक्षक शिक्षिकाएं है जो बच्चों अच्छी शिक्षा देने की कार्य कर रहे है।मौजूदा सत्र में कुल 172 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं जिनमें से ज्यादातर छात्रों की उपस्थिति प्रतिदिन रहती हैं।

पिछले कई वर्षों के अपेक्षा बच्चो की संख्या बढ़ी हैं,हम लोगों ने घर घर जा कर अभिभावक को अपने बच्चों के दाखिला के लिए काफी प्रयास किया था, जिसके फलस्वरूप यह परिणाम देखने को मिल रहा हैं।आगे भी बच्चो की अच्छी,आधुनिक  शिक्षा देने के लिए प्रयास लगातार किया जा रहा हैं।

*कमलेश कुमार पांडेय* (कार्यवाहक प्रधानाध्यापक)

सेवापुरी विकास खंड के बरेमा कंपोजिट विद्यालय में लगातार व्यवस्था में सुधार होता आया है जिसके कारण बच्चो की संख्या अच्छी हुई है,आगे आधुनिक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के साथ साथ बच्चो की अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए लगातार कार्य किए जाएंगे।

*संजय कुमार यादव*
खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)