समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी वाजिदपुर ,हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो भारी डंपर आपस में टकरा गए। यह हादसा तब हुआ जब अगले डंपर ने अचानक ब्रेक मारा और पीछे से आ रहा उसी कम्पनी का दूसरा डंपर उससे जा भीड़ा।
राहत की बात यह है कि इस भिड़ंत में दोनों डंपरों के चालक और खलासी पूरी तरह सुरक्षित बाल -बाल बचे । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर घंटों तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हरहुआ पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने मौके पर पहुंचकर रूट डायवर्ट किया और क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।
चौकी प्रभारी हरहुआ विवेकानन्द द्विवेदी के अनुसार व्यस्त चौराहों पर भारी वाहनों द्वारा अचानक ब्रेक मारना जानलेवा साबित होता है। चालक कृपया वाहन चलाते समय उचित दूरी बनाए रखें और सतर्क रहें तथा सिग्नल नियम का पालन करें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



