दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 27 दिसम्बर 2024 शुक्रवार को नबीनगर प्रखंड कांग्रेस कमिटी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के पूर्व प्रधान मंत्री एवं विख्यात अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के निधन से देश और पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। बताते चले कि तबियत खराब रहने के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां गुरुवार को रात्रि 9:51 में उन्होंने अंतिम सांस लिया। सभा के अंत मे दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया कि भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। मौके पर अध्यक्ष संतन सिंह,श्याम बिहारी सिंह, सत्येंद्र सिंह,रविन्द्र पाण्डेय, शंकर प्रसाद, विशाल कुमार सिंह रविंद्र कुमार सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



