google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुद्धी विधायक रहे माननीय विजय सिंह गोंड़ के निधन पर शोक

अभय कुमार पटेल/ समाज जागरण

सोनभद्र। सोनभद्र के दुद्धी विधानसभा से वर्तमान विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री रहे माननीय विजय सिंह गोंड़ जी का लम्बी बीमारी से जूझते हुए निधन हो गया। इन्होंने लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में 08/01/2026 को सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली। इनके निधन से दुद्धी विधानसभा सहित समूचे सोनभद्र में शोक की लहर है। स्वर्गीय गोंड जी पूर्व में भी दुद्धी विधानसभा से सात बार विधायक चुने गए थे।


माननीय विधायक जी के निधन पर युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव श्री अभय सिंह पटेल ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)