प्रदीप बच्चन (ब्यूरो बलिया यूपी)
दैनिक समाज जागरण
बलिया(यूपी) के “केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन” के तत्वावधान में,स्थानीय दवा मार्केट-बिशुनीपुर में 72 लोक सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी-नीरज शेखर के समर्थन में दवा व्यापारियों का सम्मेलन हुआ। जिसमें भारत माता के जयकारे से पूरा बिशुनीपुर गुँजायमान हो गया।सभी दवा व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी-नीरज शेखर को एक जून को कमल निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया और पुज्य योगी और मोदी के सोच व सकंल्प को पूर्ण करने के उत्साह से नारेबाजी किया।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री-नरेन्द्र मोदी को पुनःतीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिये बलिया के सभी दवा व्यापारी आतुर दिखायी दिये।नीरज शेखर ने दवा व्यापारीयों से कहा कि हम आपके प्रत्येक दुःख शुख एवं समस्यों में साथ रहेंगे,बलिया के विकास मे कोई कोर कसर नहीं रहेगा।इस सम्मेलन में विनोद गुप्ता,भरत प्रसाद,अखिलेश गुप्ता,डब्लू गुप्ता,जयशंकर,हरेराम,विशाल गुप्ता,हसन शाहनवाज,राजेन्द्र सिंह,टूनदून सर्राफ,निषिध श्रीवास्तव,अमरेन्द्र सिंह,अजय ओझा,रोजेश गुप्ता आदि के साथ, विशाल,अभिनव,मनोज श्रीवास्तव,अनिल तिवारी,बब्बन यादव,राजकुमार सिंह,शाशंक शेखर,मनोज भट्ट,राहुल,राजेश,राजेन्द्र राय,राज किशोर राय,आमिताभ श्रीवास्तव,आनन्द राय,प्रखर गोयल,अमित,हीरू आदि सैकड़ों दवा व्यापारी मौजूद रहे।सभा मे आये सभी साथीयों के प्रति आनन्द सिंह ने आभार प्रकट किया।अध्यक्षता-अनिल त्रिपाठी एवं संचालन-आनन्द सिंह ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



