गृह मंत्री-अमित शाह ने भेंट किया भगवा वस्त्र
प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
दैनिक समाज जागरण
बलिया(यूपी) मे जनता को रिझाने व अपनी ओर आकर्षित करने का संकल्प प्रत्येक पार्टियां कर रही है।चाहे वह बहुजन समाज पार्टी हो,इंडियन गठबंधन कांग्रेस,समाजवादी पार्टी,आम आदमी पार्टी या हो भारतीय जनता पार्टी सभी पार्टियां एक दूसरे को शिकत्स करने को लेकर चिंतित हैं।सभी पार्टियां अपने अपने खेमे मे जीत का बिगुल बजा रही हैं।इसी क्रम में सपा से नाराज़ हुए दो बलिया के दिग्गज़ नेता भाजपा में शामिल हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव क्षेत्र 72 बलिया के भाजपा प्रत्याशी-नीरज शेखर के समर्थन में बलिया मे पधारे गृह मंत्री(भारत सरकार)-अमित शाह के जनसभा के मंच पर,सपा से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए बलिया के दो दिग्गजों में पूर्व मंत्री-नारद राय और पूर्व विधायक-राम इकबाल सिंह ने सर्व प्रथम गृह मंत्री-अमित शाह से आशीष लिया। गृह मंत्री ने पूर्व मंत्री-नारद राय व पूर्व विधायक-राम इकबाल सिंह को मंच पर भगवा वस्त्र”सफा” (गमछा) पहना कर स्वागत के साथ ही आशीष दिया।और पार्टी मे सम्मिलित होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



