प्रीतम पाठक की महामंत्री पद पर दोबारा ताजपोशी से छायी खुशियाँ
उमरिया — भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन इंटक संबद्ध साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर, कांग्रेस का त्रिवार्षिक सम्मेलन कोरबा क्षेत्र में आयोजित किया गया।इस सम्मेलन का मुख्य उदेश्य केंद्रीय इकाई के पदाधिकारियों के चुनाव से जुडा रहा। जिसमें केन्द्रीय इकाई के अध्यक्ष पद पर गोपाल नारायण सिंह जी एवं महामंत्री पद पर प्रीतम नाथ पाठक की ताजपोशी निर्विरोध रूप से निर्वाचित होकर हुई। इस सम्मेलन में निर्वाचन अधिकारी गणपत चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस चुनाव कार्यक्रम में नवल पंडित एवं ए. आर जीशन ने सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में सहयोग किया। केन्द्रीय पदाधिकारियों का यह चुनाव आगामी तीन वर्षों के लिए सम्पादित किये गए। विदित होवे की एस. ई. सी. एल. के सभी 14 क्षेत्रों के श्रमिक संघ के इंटक से संबद्ध प्रतिनिधित्व करने वाले यूनियन के जर्नल काउंसिल सदस्य एवं वरिष्ठ पदाधिकारी काफी संख्या में उपस्थित रहे l उनकी उपस्थिति में संगठनात्मक प्रक्रिया के महत्व तथा नेतृत्व के प्रति समर्थन हासिल किया
अध्यक्ष पद की दोबारा बागडोर सम्हालने वाले गोपाल नारायण सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इंटक समर्थित यह श्रमिक संगठन सदैव श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है लेकिन वर्तमान परिवेश में जब से नई श्रमिक नीतियां लागू की गयी है तब से संगठन को और मजबूत करने की जरूरत आन पड़ी है। कोयला श्रमिकों की आवाज को अब और अधिक प्रभावी ढंग से उठाने की जिम्मेदारी इंटक के ऊपर आ गयी है। आपने कहा कि वैसे भी हमारा संगठन श्रमिक हितों की लड़ाई के लिए संघर्ष रत रहा है, लेकिन अब श्रमिकों के साथ इस संगठन की अस्मिता को बचाने के लिए कदम ताल करने की आवश्यकता की जरूरत है। इसके लिए पहले संगठन की
एकजुटता की सबसे बड़ी जरूरत है वही इस संगठन की ताकत हैl आगे आपने कहा की यह चुनाव न सिर्फ ताजपोशी है यह एक ऐसा दायित्व है जिसमें आपको खरा भी साबित होना है।वर्तमान दौर में सभी श्रमिक संगठनों में अस्तित्व का संकट बना हुआ है। ऐसे समय में
जब देश में श्रमिक संगठन के लिए अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जब केन्द्र
सरकार द्वारा नए श्रम संहिता( लेबर कोट) के लागू करने के बाद ट्रेड यूनियन की भूमिका और अधिकारों को लेकर व्यापक चर्चा चल रही है, तब इंटक यूनियन की ओर श्रमिक आशांवित होकर देख रहा है। इसके अलावा कोल इंडिया लिमिटेड प्रबंधन द्वारा भी नए श्रम कानूनों के अनुसार, ट्रेड यूनियनों को प्रतिनिधित्व
की नई व्यवस्था प्रस्तावित की जा रही है l प्रस्तावित व्यवस्था के तहत विभिन्न ट्रेड यूनियन को मिलने वाला प्रतिनिधित्व उनके सदस्यता प्रतिशत के आधार पर तय किया जाएगा l श्रमिक संगठन का मानना
है की इस नई प्रणाली का श्रमिक राजनीत एवं यूनियन की कार्यप्रणाली पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है l केंद्रीय महामंत्री प्रीतम पाठक द्वारा सभी जर्नल काउंसिल एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों व निर्वाचन अधिकारियों का आभार व्यक्त किए । इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी कमलेश शर्मा. सतेन्द्र पाल सिंह. अनिल द्विवेदी. अमरजीत सिंह. उदय प्रताप सिंह. किशोर सिन्हा.
रवींद्र सिंह. संदीप चौधरी. राम कुंवर. अमर बहादुर सिंह. रमेश कुशवाहा . रमेश तिवारी. विजेंद्र सिंह. सत्य प्रकाश. बी. एल. महंत. राजू सोनी. संदीप राय एवं कार्यक्रम में मातृशक्तियों की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही l
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



