
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तुरी । भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 38वीं पुण्यतिथि पर देश आज उन्हें याद कर रहा है। कांग्रेस नेता अशोक राजवाल ने लौह महिला, दृढ निश्चई, अद्भुत साहस की प्रतीक, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर सादर नमन करते हुवे कहा की इंदिरा जी भले ही आज हमारे बीच नही, लेकिन इस देश के कण-कण में इंदिरा गांधी जीवित है। देश में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी अमिट छाप हमेशा देश के लोगों के दिलों में राज करता रहेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



