google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कांग्रेस पाकुड ने आज भगवान बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती मनाई


दैनिक समाज जागरण रिपोर्ट अविनाश मंडल

पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उदय लखमानी के नेतृत्व में आजादी के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की 147 वीं जयंती पर बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्प् अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष उदय लखमानी ने उन्हें सादर नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई मे आदिवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, उन्हीं में से एक आदिवासी नायक बिरसा मुंडा भी हैं। कम उम्र के बावजूद अपने अदम्य साहस के बल पर अंग्रेज़ों के छक्के छुड़ा दिए। अंग्रेजों ने जब आदिवासियों से उनके जल,जंगल,जमीन को छीनने की कोशिश की तो “उलगुलान” यानी आंदोलन हुआ l बिरसा मुंडा ने ही “अंग्रेजों अपने देश वापस जाओ “का नारा देकर देश एवं आदिवासियों की अस्मिता बचाने के लिए “उलगुलान”का नेतृत्व किया lइस संघर्ष के कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा lजेल से रिहा होने के बाद आजादी के आंदोलन को और तेज कर दिया lइन्हीं संघर्षों के कारण आदिवासी उन्हें “धरती आबा” के नाम से पुकारते हैं और उन्हें भगवान मानकर उनकी पूजा करते हैं lमौके पर जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, अनूप सिन्हा जिला महासचिव अवधेश झा, जिला सचिव कृष्णा यादव पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन आलोक जॉय पॉल चीफ़ इनरोलर सोनु आलम, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष किशन पासवान कामगार जिला अध्यक्ष संतू चौधरी हिरणपुर प्रखण्ड अध्यक्ष मनव्वर आलम, हाजीकुल आलम युवा उपाध्यक्ष बिलाल शेख पप्पू गंगवानी अर्धन्दु गांगुली मौफिज अंसारी प्रखण्ड सचिव रामविलास महतो, नवीन सिंह प्यारुल शेख, रस्का हेम्ब्रम असगर अली प्रताप मंडल अलीफ़, मिस्बाहुल हक मनसार जोरतेमुल आदि मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)