दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर औरंगाबाद)
नबीनगर( बिहार ) 1 अक्तूबर 2024 नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के अनुग्रह नारायण स्टेडियम में इस वर्ष दुर्गा पूजा और पंडाल निर्माण की तैयारी जोरों पर है।दुर्गापूजा को लेकर दक्षिण भारत के तमिलनाडु शहर स्थित रामेश्वरम मंदिर के तर्ज पर 105 फुट ऊंचा मां भगवती का भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। जिसकी लागत करीब 7 लाख बताया जा रहा है।पंडाल के निर्माण मे कारीगरों द्वारा दिन रात तैयारी का कार्य किया जा रहा है। कड़ी मेहनत के बाद सप्तमी तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाायेगा और सप्तमी के दिन श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मां भगवती के पट खोल दिया जायेगा। शक्ति स्वरूपा मां के दर्शन करने के लिए यहां पूरे प्रखंड क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस पंडाल को तैयार करने में लगभग 7 लाख की लागत बतायी जा रही है। दर्शन के लिए यहां आने वाले महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दो द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। महिला और पुरुष के प्रवेश के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग भी की जा रही है। इतना ही नहीं यहां आने वाले दर्शनार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजामात किये गये हैं। महिला व पुरुष पुलिस बल के साथ 100 वॉलंटियर भी लगाये जायेंगे। जानकारी देते हुए जय जवान संघ श्रीदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सप्तमी के दिन मां का पट खोल दिया जायेंगा।यहां दुर्गापूजा सन 1979 से अबतक लगातार होता चला आ रहा है।यहां बहुत ही भव्य तरीके से पंडाल का निर्माण कराया जाता है। सप्तमी को द हर बार की तरह इस बार भी यहां भव्य पंडाल, बेहतरीन प्रतिमा व साज-सज्जा आकर्षण के केंद्र होंगे। बेहतरीन साज-सज्जा व कृत्रिम प्रकाश के साथ भव्य पंडाल में स्थापित मां दुर्गा समेत अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा आस्था व आकर्षण का केंद्र रहेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



