google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोरेग्राम–किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर के लिए डीपीआर निर्माण पर हुई परामर्श बैठक

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
मोरेग्राम–किशनगंज प्रस्तावित हाई स्पीड कॉरिडोर के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने के संबंध में शुक्रवार को एक परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में किशनगंज के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित परियोजना पर विस्तार से चर्चा की तथा क्षेत्रहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।


बैठक में अमौर के विधायक अख्तरुल ईमान, बायसी के विधायक गुलाम सरवर, पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार तथा संबंधित अंचल अधिकारियों ने भी भाग लिया।
बैठक के दौरान प्रस्तावित हाई स्पीड कॉरिडोर के संभावित मार्ग, भूमि संबंधी पहलुओं, बेहतर संपर्क व्यवस्था और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। जनप्रतिनिधियों ने परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन पर बल देते हुए कहा कि इसके निर्माण से किशनगंज लोकसभा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में आवागमन सुगम होगा, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।


बैठक में अधिकारियों ने डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि परियोजना के साकार होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)