google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अभिभावकों की सहभागिता से शिक्षा होगी सशक्त:- सुलैमान जहांगीर

समाज जागरण
गोड्डा

महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा थाना अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़रिया में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार प्रथम त्रैमासिक शिक्षक अभिभावक बैठक(PTM) का आयोजन किया गय ।बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता भूदेव साह ने की ।बैठक में पड़रिया गांव के माता-पिता एवं अभिभावकबड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के नियमित उपस्थिति ,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अभिभावकों से बच्चों के शिक्षा में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरपी/ बीआरपी महासंघ गोड्डा के पूर्व जिला महासचिव मो सुलैमान जहांगीर आजाद ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है ।उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने ,अनुशासन बनाए रखने तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक जितेंद्र कुमार साह ,कमर जावेद ,शिव शंकर निराला सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सभी सदस्य गणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण का संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण का संदेश देने के लिए विद्यालय परिसर में “एक पेड़- मां के नाम “अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)