समाज जागरण
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जागरूकता एवं काउंसलिंग कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में थाना विण्ढमगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र पर एक दम्पत्ति के मध्य उत्पन्न आपसी विवाद के मामले में दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। मनोवैज्ञानिक संवाद एवं पारिवारिक परामर्श के पश्चात दोनों पक्ष आपसी सहमति से राजी-खुशी साथ रहने के लिए तैयार हो गए।
इस पहल से न केवल पारिवारिक विवाद का समाधान हुआ बल्कि यह भी संदेश गया कि संवाद और समझदारी से हर मतभेद सुलझाया जा सकता है।
मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान, घरेलू हिंसा की रोकथाम, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत जिले में निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य है —महिलाओं को सुरक्षा के अधिकार के प्रति जागरूक करना, उन्हें कानूनी सहायता व मानसिक समर्थन प्रदान करना,
तथा समाज में महिला सम्मान व पारिवारिक सौहार्द की भावना को सशक्त बनाना।
जनपद पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



