भारत में एक बार फिर से भ्रामक खबरों का बाजार गर्म है। जिसका कारण तथाकथित पत्रकारों का मुर्ख होना है या फिर गुगल एडसंस से होने वाले कुछ रुपये की कमाई है। जिसके कारण पोर्टल मिडिया और सोशल मिडिया पर अफवाह फैलान का दौर जारी है। लेकिन ऐसे समय में जरूरी है कि आप अखबार पढे। भ्रामकता से बचे और को भी बचाए। डर के आगे जीत है।
बीजिंग. चीन में कोरोना वायरस महामारी से भारी तबाही की खबरें आ रही हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में वहां के श्मशान घाटों में लाशों का अंबार लगने की जानकारी दी गई है. हालांकि चीनी सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस हफ्ते सोमवार को देश भर में कोविड-19 संक्रमण से सिर्फ 2, जबकि मंगलवार को पांच लोगों की मौत हई. वहीं सरकारी आंकड़ों के अनुसार इससे पहले के दो हफ़्तों में एक भी मौत नहीं हुई. ऐसे में इन आंकड़ों पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं.
इन आलोचनाओं के बीच चीन ने कोरोना वायरस से हो रही मौतों की गणना के तरीके को लेकर सफाई दी है. बीजिंग के मुताबिक, सिर्फ सांस की बीमारी और निमोनिया से होने वालीं मौतों को ही कोविड-19 की मौत में गिना जा रहा है. चीन में संक्रामक रोग के विशेषज्ञ प्रोफ़ेसर वांग गुई-क्वांग ने साफ़ किया कि कोरोना वायरस के कारण हुए निमोनिया और श्वसन तंत्र के फेलियर से हुई मौतों को ही कोविड से हुई मौतों में गिना जाता है.

प्रोफेसर वांग ने साथ ही कहा कि चीन में कोरोना महामारी के इस तेजी से फैलने के पीछे ओमिक्रॉन वेरिएंट हैं. इसमें मरीज़ों की संख्या भले अधिक है, लेकिन यह वेरिएंट कम घातक होता जा रहा है. इसलिए मौत की संख्या भी कम है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि चीन टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा रहा था, जिसका मतलब है कि संक्रमण और मौतों का पैटर्न भी बदल रहा था.
बता दें कि चीन में कोरोना से हुई मौत को गिनने का यह तरीका विश्व स्वास्थ्य संगठन के बताये तरीके से अलग है और इसी वजह से यहां कोरोना वायरस की तेज़ लहर और स्वास्थ्य व्यवस्था के चरमराने की खबरों के बावजूद मौत के आधिकारिक आंकड़े बहुत कम हैं.
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








