दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 7 अगस्त 2024 प्रखंड कार्यालय नबीनगर के समीप सड़क किनारे से लावारिस स्थिति में खड़ी एक पल्सर बाइक से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए पीटीसी हरेन्द्र झा एवम सशस्त्र बल ने ब्लॉक मोड़ के पीछे पक्की सड़क के समीप लावारिश स्थिति मे खड़ी पल्सर बाइक को जप्त किया।वहीं बाइक की तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और एक 8 mm के जिंदा कारतूस बरामद किया गया। थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि कट्टा,कारतूस और बाइक को जप्त कर थाना लाया गया है और अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



