समाज जागरण/शिवशंकर पाण्डेय ब्यूरो चीफ
बालाघाट।(25 अक्टूबर )जिले में चोरी छुपे गौ तस्करी जारी हैं जो बड़े पैमाने पर हो रही हैं, कहीं स्थानीय प्रशासन की मेहरबानी से तो कहीं चोरी छुपे से तस्कर अपने कार्य को अंजाम दें रहें हैं। ऐसा ही एक मामला लामता पुलिस थाना अंतर्गत ग्रामपंचायत टोका बोर्रा के खर्राकोना चौक पर मुखबिर के सूचना पर पुलिस ने एक जोड़ी बैल को क्रूरता पूर्वक मारते पीटते ले जाते हुए इसराइल पिता इरसाद कुरैशी उम्र 28 वर्ष निवासी मौर्या को पकड़ा, पूछताछ के दौरान आरोपी इसराइल ने तस्करी करने की बात स्वीकार किया और पुलिस को बताया कि जानवर को महाराष्ट्र में ले जाकर बेचने की बात कबूली,जहाँ से व्यापारी वध हेतु भेज देता लेकिन उसकी मंशा को पुलिस ने कामयाब होने से पहले ही उसे दबोच लिया और गौ अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जानवर को डोंगरिया गौशाला भेज दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



