google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विजय क्लब सुरार के तत्वावधान में क्रिकेट मैच का आयोजन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर( बिहार) नबीनगर प्रखंड के सुरार गांव में विजय क्लब के तत्वावधान में सोमवार को क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।फाइनल मुकाबला ग्राम कर्मा और ग्राम बांध तेतरिया की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांध तेतरिया की टीम ने 8 ओवर में 7 विकेट पर 54 रन बनाए। जवाब में कर्मा की टीम ने 7 ओवर 2 गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान किया गया। मैन ऑफ द मैच कर्मा टीम के हिमांशु कुमार को मैन ऑफ द सीरीज बांध तेतरिया के अभिषेक कुमार को दिया गया।मुख्य अतिथि धनंजय कुमार सिंह ने दोनों टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल से आपसी सद्भावना और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने नाइट क्रिकेट मैच कराने की भी घोषणा की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)