google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

औरंगाबाद के नए एसपी ने संभाली कमान, गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)बिहार सरकार के स्थानांतरण-पदस्थापन आदेश के बाद आईपीएस अधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा ने औरंगाबाद के एसपी पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही समाहरणालय परिसर में परंपरागत गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला प्रशासन और पुलिस बल ने सलामी देकर नए एसपी का स्वागत किया। परेड का निरीक्षण कर एसपी ने जवानों से परिचय प्राप्त किया। उपेन्द्र नाथ वर्मा भारतीय पुलिस सेवा के अनुभवी अधिकारी हैं।

इससे पहले वे कई जिलों में एसपी के पद पर रह चुके हैं। अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और सामुदायिक पुलिसिंग के लिए उनकी कार्यशैली जानी जाती है।एसपी ने पदभार लेते ही अधिकारियों की बैठक किया और कहा कि जिले में शांति-सुरक्षा बनाए रखना पहली प्राथमिकता होगी।हत्या, लूट, अपहरण व महिला अपराध पर त्वरित कार्रवाई,थानों में आम जनता की शिकायतों का त्वरित निपटारा और शराब, गांजा और अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।पदभार ग्रहण के बाद एसपी ने भरोसा जताते हुए कहा कि औरंगाबाद की जनता की सुरक्षा और विश्वास हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। पुलिस हमेशा जनता के साथ खड़ी रहेगी।उनके आने से जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आम लोगों को नई उम्मीद जगी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)