पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण
पदमा: भारतीय जनता पार्टी पदमा मंडल की ओर से मंगलवार को पदमा चौक के समीप भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए किए गए उनके योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी पंकज सिंह एवं मंडल महामंत्री रामानंद गिरी ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देश की अखंडता को सर्वोपरि मानते हुए “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का ऐतिहासिक संकल्प लिया, जो आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान भारतीय लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम में पंचायत संयोजक गौरी शंकर सिंह, बूथ अध्यक्ष उमेश सिंह, विजय सिंह, भरत पांडे, पप्पू साव, प्रवीण गुप्ता, आलोक सिंह, महबूब आलम सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



