पटना जिले के पालीगंज में किया गया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज अनुमंडल सह प्रखण्ड क्षेत्र के चंदोस बाजार स्थित खेल के मैदान में शनिवार को मरहूम मोहम्मद शहजाद भाई क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार खेल का उद्घाटन पालीगंज बीडीओ शुशील कुमार व पालीगंज मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष आनन्द कुमार यादव ने विधिवत रूप से किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सुधीर कुमार ने बतलाया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन प्रखण्ड क्षेत्र के मुखिया लोगों के द्वारा कराई गई है। इसमें किसी भी पंचायत के सिर्फ एक ही टीम भाग ले सकती है।

वही मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष आनन्द कुमार यादव ने बताया कि जब बच्चे के मन मे खेल के प्रति रुझान हो तो उसे प्रोत्साहित करना चाहिए। खेल जगत में अपनी प्रतिभा के बदौलत बच्चे सफलता प्राप्त कर सकता है। साथ ही तरक्की कर अपने क्षेत्र का नाम रौशन कर सकता है। वही बीडीओ शुशील कुमार ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।
मौके पर कल्याणपुर पैपुरा पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार, कटका पैगम्बरपुर पंचायत के मुखिया ज्ञानवर्धन शर्मा, रानीपुर कुरकुरी पंचायत के मुखिया पप्पू कुमार, सुधीर कुमार, खानपुरा तारापुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रोहित कुमार व सिंगोड़ी पंचायत के मुखिया सुबैदा खातून सहित अन्य लोग मौजूद थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)