google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में अपराधियों ने मारी ययवक को गोली, हालत गम्भीर

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात साधनापुरी मोहल्ले में स्थित शिवपुरी गार्डन के पास एक 18 वर्षीय युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान राजा नामक ई-रिक्शा चालक के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद उसे पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गोलीबारी की यह घटना एक पुराने विवाद का नतीजा बताई जा रही है। राजा के एक दोस्त रवि ने बताया कि यह हमला अनीसाबाद निवासी अमन नामक युवक ने किया है। अमन ने राजा का पीछा करते हुए शिवपुरी गार्डन के पास उसे तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से दो गोलियां राजा के गर्दन और छाती में लगीं। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। इस हमले की वजह राजा और अमन के बीच दो दिन पहले हुई एक मामूली झड़प है। दरअसल, अमन का छोटा भाई मोहल्ले में किसी बात पर झगड़ा कर रहा था, जिसे रोकने के लिए राजा ने उसे थप्पड़ मार दिया और घर भेज दिया था। इसी बात को लेकर अमन ने राजा से विवाद किया था और इस रंजिश को दिल में रखते हुए अब यह हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि अमन ने ही राजा को गोली मारी है। अमन के परिवार के लोग सब्जी बेचने का काम करते हैं। वारदात के बाद से अमन फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)