google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बीडीओ हरहुआ की निगरानी मे हुई क्राप कटिंग

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।
स्थानीय ब्लाक अंतर्गत ग्रामपंचायत भोपापुर मे बीडीओ हरहुआ राजेश बहादुर सिंह की निगरानी मे क्राप कटिंग कराई गई।
रविवार सुबह एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय ,प्राविधिक सहायक के0 के0 मौर्य और क्षेत्रीय लेखपाल की उपस्थिति मे क्राप कटिंग शुरू हुई।इसमे नेमचंद की क्राप कटिंग हुई , उसके बाद भगवानदास के खेत मे क्राप कटिंग हुई ,जिसमे क्रमशः50 कुंतल तथा 28 कुंतल गेंहू प्रति हेक्टेयर की उपज पाई गई।
क्राप कटिंग के दौरान एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय, प्राविधिक सहायक कृष्ण कुमार मौर्य,ग्रामप्रधान विजय कुमार,सेक्रेटरी जयप्रकाश और क्षेत्रीय लेखपाल उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)