google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सेक्टर 46 रामलीला में उमड़ी दर्शकों की भीड़।

नोएडा समाज जागरण

नोएडा : राम लखन रामलीला कमेटी के द्वारा आयोजित रामलीला को देेखने उमड़ी दर्शको की भीड़ आयोजक हुए गदगद मिल रही है ढेरो शुभकामनाएँ। आयोजकों नें दिया सभी दर्शको और मिडियाकर्मी को धन्यवाद।

नोएडा सेक्टर 46 रामलीला ग्राउण्ड में आयोजित रामलीला को देखने एक बार फिर से दर्शको उमड़ी दर्शको के भीड़। रामलीला की शुरुआत दीप प्रज्वलन अतिथि सम्मान के साथ ही भारत के अमृत महोत्सव और गाँधी जी शास्त्री जी के जन्मदिवस पर गदर फिल्म के उस सुन्दर दृष्य , शनि देवल के वह डायलाॅग “हिन्दुस्तान जिंदाबाद है औऱ रहेगा” के साथ की गई जिसे दर्शकों से खचाखच भरी ग्राउण्ड नें ताली बजाकर स्वागत किया।

रामलीला मंचन की बात करे तो लोग कल राम भरत मिलाप को देखकर दर्शक भावुक हो उठे। वही कही न कही उनको अपने अन्दर झांकने की प्रेरणा मिली। आज जहाँ एक भाई दूसरे भाई को मार कर सब हड़ लेना चाहता है वही भरत जैसा भाई जो राज्य तो क्या अपने माता श्री से भी विद्रोह करते हुए राज्य का त्याग करता है और 14 वर्ष तक संयासी के तरफ जीवन बसर करते है ।

यह तस्वीर नोएडा सेक्टर 46 रामलीला की लगभग 8 बजे की है।

सुर्पनेखा का पंचवटी में आगमन और लक्ष्मण के द्वारा नाक छेदन का दृष्य भी लोगो को बहुत पसंद आया। इसके अलावा खरदूषण वध का मंचन किया गया। हालांकि आज कलयुग में सुर्पनेखा की कमी नही है, लेकिन खरदूषण जैसा भाई नही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर बलबिंदर शुक्ला नें कहा “जो लोग रामलीला से सीख नही लेते है वही लोग राह भटक जाते है फिर असत्य के रास्ते पर चल पड़ते है।”

बताते चले कि पिछले दिनों लगातार हो रही बारिश नें जहाँ एक तरफ आयोजकों के लिए चिंता की लकीर खीचा , वही कल रामलीला में दर्शको के भीड़ को देखकर आयोजक गदगद नजर आये। रामलीला के आयोजक श्री विपिन अग्रवाल नें इसके लिए दर्शक और मिडिया को धन्यवाद किया। वही दूसरी तरफ आयोजकों को ढेर सारे बधाईयाँ मिल रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)