google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भारतीय योग संस्थान: सेक्टर 47 सेन्ट्रल पार्क मे धूम-धाम से मनाया 56वां योग दिवस

नोएडा समाज जागरण

भारतीय योग संस्थान ने बड़ी धूम-धाम से मनाया 56वां योग दिवस। नोएडा सेक्टर 47 सेन्ट्रल पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में नोएडा ग्रेटर नोएडा को मिलाकर कुल 6 जिलो से 8 सौ से अधिक योग साधक और साधिकाओं नें भाग लिया। कार्यक्रम दीप प्रज्वलित कर गायत्री मंत्र, शंखध्वनि एवं सरस्वती बंदना के साथ शुभारमभ हुई। कार्यक्रम मे आसनों एवं प्राणायाम के साथ ही देश भक्ति गीत और योग नृत्य के माध्यम से लोगों को योग के लिए प्रेरित करने का सराहनीय प्रयास किया गया। प्रेरणादाई गीत ” औरो के हित जो जीता है” ने सभी साधकों में एक नई ऊर्जा और जोश भर दिया।

” रोज करो, योग करो और फिर मौज करो”

भारतीय योग संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री सुरेश विज ने प्राणायाम के महत्व पर सारगर्भित चर्चा की और साधकों को क्लॉस में प्राणायाम करने के लिए प्रेरित किया। प्रधान -दिल्ली प्रांत 2, श्री योगेश शर्मा ने सामाग्री ( विशेष दंत मंजन, अमृत पेय, अर्जुन छाल, त्रिफला एवं आई वाश कप ) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

स. मंत्री दिल्ली प्रांत 2, श्रीमती भूपिंदर कौर ने संस्थान का बहुत ही सुंदर तरीके से परिचय दिया एवं अधिक से अधिक लोगो योग से जोड़ने के प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान सभी जिलों के प्रधान श्री जवाहरलाल यादव, श्री हीरा सिंह बिष्ट, श्री रमाकांत द्विवेदी, श्री जितेन्द्र भाटी , श्री बलजीत नगर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सेक्टर ४७ के आयोजक टीम श्री माता प्रसाद शुक्ला, श्री योगेन्द्र चौहान, श्री रवि गुप्ता, श्री गोपाल सिंह चिलवाल एवं टीम ने बहुत ही शानदार मेजबानी एवं प्रोग्राम की प्रस्तुति की, सभी का सहयोग सराहनीय था। कार्यक्रम के दौरान योग सामग्री के स्टाल के व्यवस्था श्री अभिषेक एवं टीम ने बहुत ही सुंदर तरीके से संभाला। नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के साधकों का हर्ष उल्लाह पूरे कार्यक्रम के दौरान जोश से लबरेज था। सभी को योग दिवस की बधाईयां। शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

  • दैनिक समाज जागरण PDF – 22 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    दिल्ली–एनसीआर | 22 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित…
  • नबीनगर: पिपरा पंचायत में सहयोग शिविर डीएम एसपी ने किया उद्घाटन
    दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार)”प्रशासन अब जनता के दरवाजे पर” इसी संकल्प के साथ मंगलवार को नबीनगर प्रखंड की पीपरा पंचायत स्थित +2 उच्च विद्यालय सत्येंद्र नारायण सिंह परिसर में सोमवार को भव्य “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया।शिविर की संयुक्त अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा…
  • तेज रफ्तार का कहर: टाटा मैजिक के चपेट में आने से बाइक सवार दो घायल
    समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के भभाईच पटेल मोड़ के समीप मंगलवार को लगभग 8 बजे पटवध से करगरा से तेज रफ्तार जा रही टाटा मैजिक वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गये हैं।जिसमें एक को हल्की फुल्की चोट आई है वही महिला को गम्भीर…
  • खरीफ सीजन में किसानों को राहत: सोनभद्र की 38 सहकारी समितियों को डीएपी व एनपीकेएस उर्वरक आवंटित
    •~ कालाबाजारी, ओवररेटिंग या कृत्रिम अभाव की शिकायत मिले तो किसान तत्काल करें संपर्क नंबर पर शिकायत समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। खरीफ अभियान 2026 के दौरान फास्फेटिक उर्वरकों की बढ़ती मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिला स्तरीय उर्वरक…
  • मीनाबाजार घाघर नदी पर बना वैकल्पिक संपर्क मार्ग तेज बहाव में बहकर धराशायी
    •~ जिला कारागार गुरमा का संपर्क टूटा, 7-8 किमी अतिरिक्त सफर को मजबूर लोग समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। गुरमा स्थित जिला कारागार को मारकुंडी से जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर घाघर नदी पुल के नव निर्माण कार्य के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा आवागमन बनाए रखने के लिए मीनाबाजार घाघर नदी…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)