ब्यूरो चीफ, समाज जागरण
सोनभद्र। ब्लॉक दुद्धी अंतर्गत ग्राम सभा फुलवार में स्थित प्रसिद्ध गलगली मंदिर पहाड़ पर सावन माह के पहले सोमवार 03 अगस्त 2026 को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
सुबह से ही दूर-दूर से भक्त पहाड़ पर चढ़कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर परिसर को रंगीन झालरों से सजाया गया था। डीजे पर भक्ति गीत बज रहे थे और महिलाएं समूह में भजन गाते हुए मंदिर तक पहुंचीं।
इस धार्मिक आयोजन में ग्राम सभा फुलवार के सम्मानित नागरिक प्रेमशंकर यादव, डॉ. राम प्यारे गुप्ता और शिव शंकर गुप्ता सहित तमाम ग्रामवासी भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन में गलगली मंदिर में दर्शन करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी आस्था के कारण हर सोमवार को यहां मेला जैसा माहौल रहता है।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा और पेयजल की व्यवस्था की गई थी। सावन की हरियाली और सुहाने मौसम ने आयोजन को और भी खूबसूरत बना दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



