वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज में नवरात्र के दौरान माँ दुर्गा के पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे मंदिरों और पंडालों में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग रहा।
शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि को देवी के पट खोले गए, जिसके बाद भक्तों में दर्शन और पूजा-अर्चना को लेकर काफी उत्साह देखा गया. महा सप्तमी के दिन देवी के सातवें स्वरूप, माँ कालरात्रि, की पूजा की गई, और श्रद्धालुओं ने फल, फूल, मिठाई और अन्य चढ़ावों से माँ को प्रसन्न करने का प्रयास किया.
पूरे शहर के दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, जहाँ “जय माता दी”, “जय शेरेवाली” के नारे गूंज रहे थे. कई श्रद्धालुओं ने भक्ति के भाव में झूमते हुए भजन और गीतों का गायन भी किया, जिससे शहर भक्तिपूर्ण माहौल बना रहा.किशनगंज शहर में रुईधासा टाउन क्लब पूजा समिति का पंडाल प्रमुख आकर्षण है, जहाँ हर साल विशेष थीम पर फोम के पंडाल का निर्माण होता है और दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।
इसके अलावा, शहर में मनोरंजन क्लब,बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर लोहारपट्टी, नेपालगढ कॉलोनी,मोतीबाग काली मंदिर दुर्गा स्थान, पश्चिमपल्ली दुर्गा मंदिर, मिलनपल्ली , कालू चौक और धरमगंज पूजा पंडाल जैसे कई अन्य प्रमुख पूजा पंडाल और दुर्गा मंदिर हैं, जहाँ श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है और भक्तिमय माहौल रहता है.
पूजा कमेटी व पुलिस प्रशासन द्वारा उचक्कों व मनचले किस्म के असामाजिक तत्वों पर विशेष रूप से चौकसी बरती जा रही है.किशनगंज जिले के सभी 190 पूजा पंडाल एवं चौक चौराहों सहित कुल 255 स्थलों पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है.और जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष से सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरा की मदद से शहरी क्षेत्रों में निगरानी की जा रही है.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



