google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण

सोनभद्र। होटल अविनाश के सभागार में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि माननीय मंत्री संजीव गोंड ने की।
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह अभियान जनजातीय समाज को केवल लाभार्थी बनाकर सीमित नहीं रखेगा, बल्कि उन्हें विकास का सह-निर्माता और परिवर्तन का वाहक बनाएगा।आदि कर्मयोगी अभियान केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है — जो शासन और समाज को साथ लेकर हमें विकसित भारत 2047 की ओर अग्रसर करता है।

विधायक सदर भूपेश चौबे ने कहा कि यह प्रशिक्षण जनपद में योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगा। माननीय विधायक जी ने अपने संबोधन में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साझा प्रयास की महत्ता पर प्रकाश डाला।
वहीं, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री जीत सिंह खरवार ने अपने वक्तव्य में समाज के सशक्तिकरण और सहभागिता को इस अभियान की आत्मा बताया।

प्रशिक्षण सत्र में राज्य मास्टर ट्रेनर एवं अपर सांख्यिकीय अधिकारी श्री अरविंद कुमार तथा जिला मास्टर ट्रेनर एवं खंड विकास अधिकारी चतरा श्री रूपेश कुमार मंडल ने अभियान की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया तथा अंत में मुख्य विकास अधिकारी मैडम ने कार्यक्रम का सार प्रस्तुत करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)