समाज जागरण दीपक सरकार
पत्रकार अरुण सिंह का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति
छतरपुर: पत्रकार अरुण कुमार सिंह की करंट लगने से निधन हो गया। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
अरुण कुमार सिंह एक निर्भीक, सजग एवं जनसरोकार से जुड़े पत्रकार की पहचान रखते थे। उनका असमय जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
निधन की सूचना मिलते ही लोग हतप्रभ रह गए।
रांची प्रेस क्लब के पूर्व प्रवक्ता आरजे अरविंद उर्फ चुनमुन ने इसे पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से छतरपुर में एक रिक्तता पैदा हो गई। वे एक निर्भीक और सजग पत्रकार थे। सोशल मीडिया के माध्यम से भी शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पप्पू यादव, आशिफ इकबाल, नवीन कुमार सहाय, राजकिशोर लाल, उपेंद्र, संदीप सरकार, मंटू, अरविंद अग्रवाल, हिरदयानंद, मित्तल सिंह, नवाब खान, अमित कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, सत्येंद्र जी, शेखर कुमार, राजेश्वर प्रसाद, नसरुल्ला, जितेंद्र कुमार, मनोज गुप्ता, राधे मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, सुनील कुमार, पंचम कुमार, अंजनी सिंह, रामजी प्रसाद, अखिलेश जी, आलम जी, अशोक राम, भोला व्यास, असगर हुसैन, अनिल पासवान, सुनील वर्मा, आकाश कुमार, बबलू गुप्ता, गुड्डू, पंकज पाठक, एम.एम. प्रसाद, सिंटू सिंह, अजय गुप्ता, विजय कुमार, भूषण सिंह एवं रविन्द्र जी सहित कई लोग शामिल हैं।
सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकसंतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



