google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा। साइबर क्राइम पुलिस ने GST और ITR फर्जीवाड़ा आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली/गौतमबुद्धनगर।
थाना साइबर क्राइम पुलिस ने इनकम टैक्स रिटर्न और GST पोर्टल पर लगभग 11 करोड़ रुपये के फर्जी इनवॉइस तैयार कर करीब 2 करोड़ रुपये का अवैध GST क्लेम करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और कूटरचित GST बिल भी बरामद किए। यह कार्रवाई साइबर अपराधों और आर्थिक धोखाधड़ी के खिलाफ पुलिस की सतत सक्रियता को दर्शाती है।

अधिकारियों के अनुसार आरोपी लंबे समय से इस तरह के फर्जीवाड़े में शामिल था। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य सहयोगियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

साइबर क्राइम पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस प्रकार की धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

CyberCrime #GSTFraud #ITRFraud #NoidaPolice #UPPolice #FinancialFraud #EconomicOffense #BreakingNews #PoliceAction #GautamBuddhNagar


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)