समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी
डाला/ सोनभद्र। चोपन थाना के मालोघाट स्थित टोल प्लाजा के पास शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे एक 12 चक्का चेसिस चालक को अचानक चलती वाहन में मिर्गी का दौरा पड़ने से ढाबा पर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में चेचिस वाहन की टक्कर हो गई। बड़ी दुर्घटना टली, बाल बाल बचा चालक।
जानकारी मुताबिक चालक लालता सिंह चौकाघाट टाटा नगर झारखंड से चेचिस वाहन लेकर वाराणसी शक्तिनगर हाईवे से राजस्थान के लिए जा रहा था की मालोघाट टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले अचानक मिर्गी का दौरा आ जाने से चलती गाड़ी में लुढ़क गया, संयोग रहा कि अपने ड्राइविंग सीट से दाहिने नहीं लुढ़का नहीं तो सड़क की तरफ गिर जाने से बड़ी घटना घटित हो जाती।आनन- फानन में साथ चल रहे अन्य चेचिस वाहन चालकों ने स्थिति की देखते ही तुरंत चेचिस वाहन से चालक को नीचे उतारा दिया गया। इस दौरान चेचिस वाहन अनियंत्रित होकर ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे जा टकराई।
16 चक्का चेचिस चालक लालता सिंह ने होश आने पर बताया कि इससे पहले भी एक दो बार मिर्गी का दौरा पड़ चुका है। स्वस्थ होने पर दूसरे चालक ने चेचिस को लेकर मालोघाट टोल प्लाजा से रवाना हो गए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



